BOMB BLAST: अफगानिस्तान में जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ बम धमाका, तालिबानी धर्मगुरु मुल्ला मुजीब की गयी जान !

अफगानिस्तान के एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। यह घटना अफगानिस्तान हेरात प्रांत के गाजारघ शहर की है।

अफगानिस्तान के एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। यह घटना अफगानिस्तान हेरात प्रांत के गाजारघ शहर की है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी भी मारा गया।

मस्जिद में हुए 2 धमाके

मिली जानकारियों के अनुसार शुक्रवार को नमाज के वक्त 2 बड़े धमाके हुए। जिसमे एक धमाका नमाज़ के दौरान हुआ तो वहीं दूसरा  धमाका ISIS का हाथ है। मिली जानकारियों के अनुसार हेरात में बुधवार को ही तालिबान और ISIS के खुरासान ग्रुप यानी ISKP के बीच खूनी झड़प में ISKP के 3 आतंकी मारे गए थे। जिसके बाद आतंकियों ने बदले की धमकी दी थी। उसी के साथ आपको बता दें कि अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते वक्त काबुल एयरपोर्ट पर जो धमाका हुआ था, उसके पीछे भी ISKP Islamic State Khorasan Province का ही हाथ था।


इस साल कई मस्जिदों को बनाया गया निशाना

अफगानिस्तान में इस साल कई मस्जिदों को निशाना बनाने की खबरे सामने आई है। इसके पहले भी 17 अगस्त को काबुल में नमाजियों से भरी एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। आपको बताते चले अफगानिस्तान में हुए हमले को लेकर अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने मरने और घायलों की संख्या की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button