Bollywood: लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल मार्केट में बनाया रिकॉर्ड !

11 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा, जंहा भारत में फ्लॉप रही वही विदेश में सफल साबित हुई हैं।

11 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा, जंहा भारत में फ्लॉप रही वही विदेश में सफल साबित हुई हैं। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को इंटरनेशनल मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा हैं।

आपको बता दे कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का ऑफिशियल रीमेक है। बायकॉट की मांग की वजह से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफतलता का सामना करना पड़ा। पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इंटरनेशनल मार्केट में जीता दिल

फिल्म लाल सिंह चड्ढा बायकॉट ट्रेंड की वजह से फेल हुई है मगर इंटरनेशनल मार्केट में काफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। लाल सिंह चड्ढा ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाल सिंह चड्ढा ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

7.5 मिलियन डॉलर की हुई कमाई

आपको बता दे कि, गंगूबाई काठियावाड़ी ने इंटरनेशनल मार्केट में 7.47 मिलियन डॉलर का कमाई किया था। वहीं लाल सिंह चड्ढा ने 7.5 मिलियन डॉलर बटोर कर गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी आरआरआर ने 20 मिलियन डॉलर का बड़ा अमाउंट कलेक्ट किया था।

सालों की मेहनत

लाल सिंह चड्ढा भारत में कुछ खास बिज़नेस नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने अभी तक 56 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान बहुत दुखी है क्योकि उन्होंने इस फिल्म को बनाने में कई सालों तक मेहनत किया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी को पछाड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा अब तक इंटरनेशनल मार्केट में 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है, जिसने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी , भूल भुलैया 2 और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में इस साल शानदार कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button