छत्तीसगढ़ में BJYM कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल !

छत्तीसगढ़ में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। ऐसे में बुधवार को भाजपा के युवा मोर्चा विंग BJYM ने बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश में जमकर प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। ऐसे में बुधवार को भाजपा के युवा मोर्चा विंग BJYM (Bharatiya Janata Yuva Morcha) ने बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम भूपेश बघेल के निवास का घेराव भी किया। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गयी। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इस आंदोलन में करीब एक लाख कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास को घेरा !

प्रदेश में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री आवास के करीब पहुंच गए थे। यहां से इनकी गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की बाउंड्री तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया। कहीं वॉटर कैनन भी नहीं चलाई गई। कई स्थानों पर तो जवान बिना लाठियों के तैनात थे और हाथों से ही प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

Related Articles

भूपेश सरकार के खिलाफ BJYM का हल्ला बोल, प्रदर्शन कर रहे MLA हिरासत में |  TV9 Bharatvarsh

तेजस्वी सूर्या भी हुए शामिल !

BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्‍होंने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, 4 सालों से विफल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से लाखों युवाओं का अधिकार मांगने आज रायपुर आगमन हुआ है। सभी युवाओं से मेरा अनुरोध है कि प्रदेश सरकार से न्याय मांगने के लिए आगे आएं और भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाएं।

Halla Bol: BJYM National President Tejasvi Surya will come to Raipur |  बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा का "हल्ला बोल", BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी  सूर्या आएंगे रायपुर | Patrika News

तेजस्वी ने कांग्रेस पर साधा निशाना !

तेजस्वी सूर्या ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, भूपेश आपकी भ्रष्ट सरकार का समय समाप्त हो चूका है। छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं ने आपके छल-कपट से भरे प्रशासन को जड़ से उखाड़कर फेंकने का संकल्प ले लिया है। कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांधने का समय आ गया। उन्होंने कहा, भाजपा के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में IIT से AIIMS तक कई राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संसथान खोले गए थे। नालंदा जैसी भव्य लाइब्रेरी खोली गई थी। कांग्रेस सरकार नई शिक्षा योजनाएं तो छोड़ दीजिए, भ्रष्टाचार के कारण मौजूदा संस्थानों की देखभाल करने में भी असफल रही है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button