बीजेपी ने राजभर को दी बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका को निभाएंगे सुभासपा प्रमुख !

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सभी नेता अपनी अपनी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर जुट गई है। समाजवादी पार्टी ने जहां...

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सभी नेता अपनी अपनी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर जुट गई है। समाजवादी पार्टी ने जहां एक ओर चाचा शिवपाल यादव की पार्टी का अपनी पार्टी में विलय कराकर पारिवारिक एकता का परिचय दिया है। वहीं भाजपा बूथ स्तर पर नाम करने में जुटी हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के 2022 के चुनाव में गठबंधन में रहे ओमप्रकाश राजभर अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर लगातार हमलावर रहते है। राजभर ने अब ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री बजेश पाठक ने अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन का सह अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

किसी ने कोई कसम नही खाई

हालांकि ओमप्रकाश राजभर प्रदेश में बीते दिनों हुए उपचुनाव से पहले भी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके थे। कई बार जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहले भी कह चुके हैं कि राजनीति में कोई ऐसी कसम नही खाई जाती है। किसी ने कोई कसम नही खाई है। बीजेपी का पीडीपी के साथ गठबंधन हो सकता है। तो फिर हमारे साथ क्यों नही हो सकता है। अलगाववादी नारे लगाने वाली पीडीपी को बीजेपी के लोग कहा जाता है। लेकिन दोनों ने एक साथ मिलकर सरकार चलाई है। मैं अक्सर कहता हूं राजनीति में नेता दुमुहिया सांप होते हैं। कब क्या बोल दे कुछ पता नही।

बता दें कि जहां एक ओर सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर बीते लंबे समय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तारीफ भी करते नजर आते हैं। कई बार उन्होंने साफ तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है जिसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि राजभर भाजपा के साथ गठबधन करेंगे। वहीं राजभर के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ रिश्तों के बारे में भी सब जानते है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button