बीजेपी चली कांग्रेस की चाल, अमित शाह जल्द जन विश्वास रथ यात्रा की करेंगे शुरुआत !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन विश्वास रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन विश्वास रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे। त्रिपुरा बीजेपी राज्य में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए जन विश्वास रथ यात्रा कार्यक्रम शुरू करेगी।

भाजपा 5 जनवरी को शुरू करेगी जन विश्वास रथ यात्रा

त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य के अनुसार , “राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भाजपा 5 जनवरी को त्रिपुरा के उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में जन विश्वास रथ यात्रा शुरू करेगी।”उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बूथ विजय अभियान और बूथ शक्तिकरण अभियान शुरू हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह धर्मनगर शहर से जन विश्वास रथ यात्रा का उद्घाटन करने जा रहे हैं। दूसरी दिशा में एक अन्य रथ यात्रा का उद्घाटन दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम सब-डिविजनल शहर से किया जाएगा।”

यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को प्रदर्शित करना

भाजपा नेता ने कहा कि दौरे में राज्य की 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा, “यात्रा का मुख्य उद्देश्य 2018 के बाद से भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करना है।”12 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन विश्वास रथ यात्रा में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button