#Birthday Keshav Maurya: पिता बेचते थे चाय, बेटा आज बन गया उपमुख्यमंत्री !

कौशांबी जिले में जन्मे केशव प्रसाद मौर्य एक भारतीय राजनीतिज्ञ और BJP के सदस्य हैं, जो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हैं

यूपी के राजनीती की सियासत में OBC नेता के रूप जाने जाने वाले केशव प्रसाद मौर्य का आज 52वां जन्मदिन हैं। 7 मई 1969 को कौशांबी जिले में जन्मे केशव प्रसाद मौर्य एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं, जो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) के रूप में कार्य करते हैं। गौर करने वाली बात हैं की केशव प्रसाद मौर्या यूपी सियासत में वो बड़ा चेहरा बन चुके हैं जिन्हे नजर अंदाज करना आसान नहीं हैं। वह बीजेपी के लिए पिछड़ों के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। शायद यही वजह रही की सिराथू में हारने के बाद भी उन्हें को दुबारा उपमुख्यमंत्री व योगी कैबिनेट जगह मिली हैं। आज हम आपको बताएँगे की मौर्य की सफलता के पीछे की मेहनत के बारे में,

Image

  •  मौर्य को ये राजनितिक पद यूँ ही नहीं मिला उन्होंने अपनी काम उम्र में ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे सामाजिक-धार्मिक समूहों के साथ की।
  • गौ-रक्षा और राम जन्मभूमि आंदोलनों के दौरान मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1990 में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए कार सेवकों के समूह का भी नेतृत्व किया। जोकि उनके राजनितिक जीवन के लिए एक टर्निग मोड़ था।

Image

  • किसान परिवार में जन्मे मौर्य के पिता एक किसान थे और सिराथू नगर में उनकी चाय की दुकान चलती थी और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। उनके दो भाई हैं और तीन बहनें हैं।
  • मौर्य कम उम्र से ही आरएसएस और विहिप-बजरंग दल से जुड़े रहे हैं, वे नगर कार्यवाह और विहिप प्रांत संगठन मंत्री समेत अन्य पदों पर रहे हैं।

Image

  • भाजपा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय (काशी) समन्वयक में भी रह चुके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button