Bihar: नितीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरियों के साथ 20 लाख रोजगार देने का किया वादा, तेजस्वी ने जताई खुशी !
भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इसके अलावा 20 लाख रोजगार भी सृजित करने को कहा है। बता दें कि विपक्ष पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से मुकरने का आरोप लगा रहा था।
उपमुख्यमंत्री ने जताई खुशी !
सीएम नितीश कुमार के इस एलान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुशी जताते हुए कहा, “अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान- 10 लाख नौकरियों के बाद, 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।
अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:-
10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।
जज़्बा है बिहारी
जुनून है बिहार
उत्तम बिहार का सपना
करना है साकार— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 15, 2022