BiggBoss 17 मुनव्वर ने मन्नारा चोपड़ा से चिढ़कर घर में मचाया हड़कंप !

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का एक प्रोमो शेयर किया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में आयशा खान की वाइल्ड एंट्री हुई है। इसके बाद से ही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें बढ़ गई है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का एक प्रोमो शेयर किया है, जो कि एंटरटेनमेंट जगत में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में मन्नारा चोपड़ा हर बार की तरह मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को ताने मार रही हैं। वहीं इसमें मन्रारा, मुनव्वर पर सवाल उठा रही हैं।

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui angry on Mannara Chopra - बिग बॉस 17: मुनव्वर  फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा की क्लास लगाई

मुनव्वर फारूकी का पारा हुआ हाई

मन्नारा चोपड़ा के सवाल करने पर मुनव्वर फारूकी का पारा हाई हो जाता है और वो गार्डन एरिया में आकर मन्नारा से लड़ने लगते हैं। इन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि मुनव्वर घर में तोड़फोड़ मचाने लगते हैं। बिग बॉस का ये लेटेस्ट प्रोमो देख अब फैंस इसके अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Munawar Faruqui fights Mannara Chopra in Bigg Boss 17- मुनव्वर फारूकी ने  गुस्से में की सारी हदें पार, देखें वीडियो

घरवालों के उड़ गए होश

इस बीच बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें मुनव्वर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी घरवालों के होश उड़ गए हैं। जहां एक तरफ मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर से शिकायत कर रही हैं। तो वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान उनपर सवाल खड़े कर रही हैं।

Munawar Faruqui Shared his Past with Mannara he talked about his Current  Partner and Ex Wife five old year Son in Bigg Boss 17 | Bigg Boss 17: दो  साल से रिलेशनशिप

मुन्नवर पर लगे धोखाघड़ी के आरोप

आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। मुनव्वर फारूकी और आयशा खान ने एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर ने भी आयशा को लेकर कई खुलासे किए हैं। वही अब इन दोनों के रिश्ते को देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button