Himachal Election Result: हिमाचल में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, पंजे का दिखा पावर !

हिमाचल चुनाव (Himachal Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त देखने...

हिमाचल चुनाव (Himachal Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में धीरे-धीरे तस्वीरें साफ हो रही है। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इस चुनावी दौर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच यह बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

कांग्रेस रुझानों में बहुमत के पार

आपको बता दें कि राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर सबकी नजर थी। हालांकि बताया जा रहा है आप पार्टी ने रुझानों में अभी तक खाता तक नहीं खुला है। ऐसे में मतदान 12 नवंबर को एक चरण में हुए थे। जिसकी मतगणना आज हो रही है।

  • सरकाघाट सीट से इस बार पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • बीजेपी से दलीप ठाकुर।
  • कांग्रेस से पवन कुमार।
  • आप से धमेश्वर राम,
  • बसपा से रमेश चंद
  • आजाद प्रत्याशी मुनीष शर्मा यहां चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कुल मतदाता 92,207 है।
  • इनमें 46,119 पुरुष।
  • 46,087 महिला मतदाता हैं।

मुख्य सूचना

  • सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी का गढ़ माना जाता है।
  • कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री रंगीला राम राव यहां से लगातार सात बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं।
  • बीजेपी के इंद्र सिंह भी यहां से लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं।
  • इस बार यहां पर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • रुझानों में भाजपा को 27 और कांग्रेस को भी 38 सीटें मिली हैं।
  • अन्य को 3 सीट प्राप्त हो सकती हैं।
  • वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है।
  • मंडी के सरकाघाट से भाजपा ने दलीप ठाकुर जीत गए हैं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी का यह दूसरा चुनाव है।

यह भी पढ़ें : मैनपुरी उपचुनाव में साईकिल का जलवा, तीनों सीटों पर सपा पार्टी आगे !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button