#भोजपुरी : फैंस के दिलों के साथ इतनी संपत्ति पर राज करती है ये अभिनेत्रियां !

लड़कियां अक्सर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के स्टाइल को कॉपी कर लेती हैं लेकिन आजकल भोजपुरी अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही

बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। लड़कियां अक्सर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के स्टाइल और लुक को कॉपी कर लेती हैं। लेकिन आजकल भोजपुरी अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

उनकी फिल्मों और गानों का इंतजार कर रहे

अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनकी बात फैंस के बीच हमेशा बनी रहती है। फैंस उनकी फिल्मों और गानों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की कमाई के बारे में बताएंगे। जिससे आपको भी पता चल जाएगा कि इस इंडस्ट्री की कौन सी एक्ट्रेस सबसे अमीर है।

अक्षरा सिंह : स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मोटी रकम लेती हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक दमदार एक्ट्रेस हैं। जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसके लिए वह मोटी फीस लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं वह स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मोटी रकम भी लेती हैं। एक्ट्रेस एक घंटे के शो के लिए 3 से 5 लाख रुपए चार्ज करती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये है।

रानी चटर्जी : 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रानी चटर्जी महीने में एक लाख कमाती हैं। कुछ संपत्तियों की बात करें तो रानी चटर्जी करीब पांच करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

आम्रपाली दुबे : ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था

भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। हाल ही में वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button