नफरत के माहौल में भाईचारा का पैगाम देते हुए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ !

तत्पश्चात वैदेही वाटिका स्थित छीता पासी के किले पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को लेकर शामिल हुए।

सीतापुर : यूपी जोड़ो यात्रा आज प्रात: सीतापुर के नैमिषारण्य में दर्शन करने के पश्चात नेपालापुर चौराहे पर लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शुरू हुई। तत्पश्चात वैदेही वाटिका स्थित छीता पासी के किले पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को लेकर शामिल हुए।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will stay in Bihar for 4 days and will  tour in 7 districts see complete route map - दो बार बिहार आएगी राहुल गांधी  की भारत

कैप्टन मनोज पांडे चौक पर पुष्पांजलि अर्पित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आवश्यक बैठक होने के कारण सीतापुर में प्रस्तावित दूसरे दिन की यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। यूपी जोड़ो यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। आगे बढ़ते हुए यूपी जोड़ो यात्रा घंटाघर पहुंची तथा वहां स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद मुख्य बाजार में होते हुए लालबाग स्थित शहीद स्मारक पर सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात यात्रा लालबाग चौराहे से होती हुई कैप्टन मनोज पांडे चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नवीन चौक पर समापन किया गया।

Cong launches 'UP Jodo Yatra': 'Bid to connect with people' | Lucknow News  - The Indian Express

नफरत के माहौल में भाईचारा का पैगाम

यूपी जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत के माहौल में भाईचारा का पैगाम देना है तथा देश को सामाजिक आर्थिक न्याय दिलाने का है। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि जहां एक ओर विखंडनकारी विचारधारा देश की अस्मिता को खत्म कर लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है वहीं जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में इस देश में 2024 में आर पार की लड़ाई होगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत जनता द्वारा किया गया तथा यूपी जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष, किसान शामिल हुए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button