Lucknow: उपचुनाव से पहले सपा ने आलोक शाक्य को बनाया मैनपुरी का जिलाध्यक्ष !

लखनऊ (Lucknow) में अखिलेश यादव ने उपचुनाव से ठीक पहले देवेंद्र यादव को हटाकर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया है।

लखनऊ (Lucknow) में अखिलेश यादव ने उपचुनाव से ठीक पहले देवेंद्र यादव को हटाकर पूर्व मंत्री (Former Minister) आलोक शाक्य (Alok Shakya) को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष (Mainpuri District President) बनाया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं। सपा ने यादव बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले मैनपुरी के जिला अध्यक्ष को हटाकर वहां गैर-यादव ओबीसी को जिला अध्यक्ष बनाकर गैर-यादव ओबीसी को साधने की कोशिश की है।

आलोक शाक्य को बनाया मैनपुरी का जिलाध्यक्ष

शाक्य पिछड़ी जाति से आते हैं। अखिलेश ने यादव को हटाकर शाक्य को जिलाध्यक्ष बनाकर पिछड़ों को साधने के संकेत दे दिए हैं। यूपी की राजनीति में पिछड़ों का साथ पाने के लिए हर पार्टी ललायित रहती हैं। ओबीसी का साथ पाकर ही पार्टियां सत्ता की सीढिय़ां चढ़ती रही हैं।

मैनपुरी का जिलाध्यक्ष शाक्य बिरादरी से बनाए जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा यादव बिरादारी का उम्मीदवार उतार सकती है। सपा किसे उम्मीदवार बनाएगी यह तो अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिए जाने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button