# बिगड़े बोल : बीजेपी नेता ने कहा ‘ गेरुआ चोला पहनने वाले बाबा लोगों को धोखा देते हैं !’

विवादित बयान पर पार्टी ने एक्शन लेते हुए कहा की भाजपा सभी धर्मो का सम्मान करती है, प्रीतम सिंह लोधी को पार्टी से किया गया निष्कासित

अभी कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता के द्वारा बिलकिस बानो मामले दिए गए विवादित बयान का शोर खत्म नहीं हुआ था की अब इसी पार्टी के एक नेता की एक और विवादित टिप्पणी सामने आयी है। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के बदरवास के खरे गांव से सामने आया है।

लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया

मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और बाद में ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगी थी। लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। प्रीतम सिंह लोधी को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती का भी करीबी बताया जाता है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोधी को पार्टी से निकालने का फैसला लिया है।

पूजा के बाद अनाज लेकर भाग जाते

17 अगस्त को बदरवास के खरे गांव में प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने बाबाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गेरू पहनने वाला बाबा लोगों को धोखा देता है। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि कथावाचक महिलाओं को आगे की पंक्ति में बिठाते है और पूजा के बाद अनाज लेकर भाग जाते है। लोधी के इस बयान के बाद हंगामा हुआ और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें घेर लिया।

बीजेपी ने सभी धर्मों का सम्मान किया

भाजपा राज्य मंत्री भगवान दास सबनानी ने प्रीतम सिंह लोधी के निष्कासन की जानकारी देते हुए कहा, विशेष समाज के बारे में प्रीतम सिंह लोधी ने जो कहा उससे भाजपा कभी सहमत नहीं हो सकती है। बीजेपी ने हमेशा सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया है। भाजपा सद्भावना की बात करती है। बीजेपी ने उन्हें नोटिस दिया था और उन्होंने माफी भी मांगी थी। हालांकि पार्टी उनसे संतुष्ट नहीं है, इसलिए पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button