Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ‘BJP पहले डर फैलाती है, फिर हिंसा में बदल देती है’ !

कांग्रेस सांसद (Congress MP) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान राहुल गांधी आज बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश...

कांग्रेस सांसद (Congress MP) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान राहुल गांधी आज बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि एमपी में अपने पहले भाषण में ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला है, कहा- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान बोले राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार राहुल ने भाजपा को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा है- हमने कन्याकुमारी से हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी। इस सिलसिले में तिरंगे को श्रीनगर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। राहुल गांधी का मानना है, बीजेपी सबसे पहले युवाओं, किसानों और मजदूरों के दिलों में डर फैलाती है। ऐसे में जब यह डर अच्छी तरह से फैल जाता है तो वह इसे हिंसा में बदल देती है।

  • ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
  • बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची।
  • यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा।
  • यहां राहुल का आरती उतारकर स्वागत किया गया।

मुख्य सूचना

  • राहुल का काफिला महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ है।
  • यहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया गया है।
  • एमपी में यात्रा की शुरुआत बोदरली से हुई है।
  • भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जन समर्थन मिलेगा।
  • यह यात्रा साढ़े तीन घंटे चलकर बुरहानपुर पहुंची है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • राहुल गांधी केला उत्पादक किसानों और पावरलूम श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे।
  • 11 दिन में यात्रा मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों से गुजरेगी।
  • बुरहानपुर के बड़े हिस्से में केले की खेती होती है।
  • यह पावरलूम इंडस्ट्री का भी एक मुख्य केंद्र है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button