Ajay Devgn Bhola New poster: माथे पर भस्म… पीठ पर त्रिशूल…’भोला’ के पोस्टर में दिखा अजय देवगन का रौद्र अवतार !
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक अलग अवतार में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म से अजय देवगन का लुक सामने आया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन ने ‘भोला’ का नया पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें उनका खतरनाक लुक सामने आया है।
पोस्टर में अजय देवगन का रौबदार अवतार
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘भोला’ के नए पोस्टर की एक झलक दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने अपने माथे पर भस्म लगाई है और पीठ पर त्रिशूल रखा हुआ है। वह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका ये भयंकर अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/Cnq11zTpuDY/?utm_source=ig_web_copy_link
कब रिलीज होगा ‘भोला’ का दूसरा टीजर ?
अजय देवगन ने ‘भोला’ के पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में बताया कि फिल्म का दूसरा टीजर 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि इस फिल्म में तब्बू भी नजर आएंगी। वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले तब्बू ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुकी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुद अजय देवगन हैं।
इस दिन रिलीज होगी ‘भोला’
बता दें कि ‘भोला’ साउथ की हिट फिल्म कैथी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। चर्चा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी उनके रोल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।