धर्म परिवर्तन का एक और मामला आया सामने !
धर्म परिवर्तन के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन ये कुछ अलग मामला है दरसल बच्चा बिना बताये मस्जिद जाता रहा और माता पिता को कानो कान खबर भी नहीं हुयी सोशल मीडिया के जमाने में आजकल हर चीज पॉसिबल हो चुकी है लोग

धर्म परिवर्तन के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन ये कुछ अलग मामला है दरसल बच्चा बिना बताये मस्जिद जाता रहा और माता पिता को कानो कान खबर भी नहीं हुयी सोशल मीडिया के जमाने में आजकल हर चीज पॉसिबल हो चुकी है लोग ऑनलाइन शादी तक कर लेते है मंत्रो के द्वारा और सोशल मीडिया में अधिकतर बच्चे डूबे रहते है आपको हम पूरा मामला बताये उससे पहले इस परिवर्तन को अंजाम कैसे दिया ये दखिये । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर में युवक के धर्म परिवर्तन का अजीब मामला सामने आया है। जहां पर युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा पांच वक्त की नमाज अदा करता है।
युवक के धर्म परिवर्तन का अजीब मामला आया सामने
आरोप है कि युवक के मोबाइल और लैपटॉप में दूसरे धर्म की सामग्री मिली है। जानकारी करने पर यह भी पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवक मुंबई के किसी युवक के संपर्क में आया था। इसके बाद वह दूसरे समुदाय के धार्मिक संस्कार को अपना चुका है। नाबालिग बेटा घर से रोज जिम के बहाने निकलता था। असल में वह संजयनगर के सेक्टर 23 में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। वह सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दिन में कई बार घर से झूठ बोलकर निकलता था। पिता को इसी बात पर शक हो गया था। जब पिता ने अपने बेटे का पीछा किया तो उन्होंने देखा कि वह मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ रहा है।
दूसरे समुदाय के धार्मिक संस्कार को अपनाया
यह दृश्य देखकर नाबालिग बेटे के पिता भौचक्का रह गए. उन्होंने इसके बाद बेटे को मोबाइल और लैपटॉप की जांच की। इसमें उन्हें दूसरे सांप्रदाय यानी मुस्लिम धर्म की कई सारी धार्मिक सामग्री मिली। इसके बाद उन्हें शक हो गया कि उनके बेटे को ब्रेन वॉश कर मुस्लिम धर्म की ओर प्रेरित किया गया है। पीड़ित के पिता ने इस मामले में और जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि इसका कनेक्शन मुंबई में बैठे किसी शख्स है। वह मोबाइल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई के शख्स से बात किया करता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के इस शख्स का नाम बद्दों हैं। उसी ने उनके बेटे का ब्रेन वॉश कर मुस्लिम धर्म अपनाने को प्रेरित किया। पीड़ित के पिता ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी है. पुलिस ने के युवक बद्दों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।