Amrit Mahotsav: 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर लहरायेगा तिरंगा !

भारत इस वर्ष 75वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पर केंद्र सरकार का हर घर तिरंगा फैलाने की योजना है।

भारत इस वर्ष 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पर केंद्र सरकार का हर घर तिरंगा फैलाने की योजना है। इसके अंतर्गत देशभर में सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के लिए 40 करोड़ तिरंगे तैयार कराए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आंदोलन में माँगा साथ 

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन का समर्थन करने के लिए कहा हैं। इसके लिए सभी स्टेट की सरकारों सहित सभी सरकारी अधिकारियों को भी दिशा -निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी राज्य सरकारों ने भी अपनी ओर से तिरंगे तैयार कराने के टेंडर दे दिए हैं।

अभियान के पीछे का उद्देश्य

आपको बता दे कि हर घर तिरंगा अभियान 22 जुलाई 2022 को शुरू किया गया था। हर घर तिरंगा फैलाने के पीछे का उद्देश्य है ,भारत की स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाना और देशभक्ति का आह्वान करना है।

नोएडा में बड़े पैमाने पर किए जा रहे तिरंगे तैयार

देश इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में खास तैयारी की जा रही है। बता दे कि नोएडा में 3000 से 3500 छोटी-बड़ी गारमेंट कंपनियां है। इनमें इन दिनों बड़े सीमा पर तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं और बाकी कामों को रोक दिया गया है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ तिरंगे तैयार कराने का आर्डर दिया है। जिसमें से 50 लाख तिरंगे अकेले नोएडा में तैयार हो रहे हैं। यहां कारीगर भी देश भक्ति की भावना मन में रखकर तिरंगे तैयार कर रहे हैं.

क्या बोले कारीगर?

पहले कच्चा माल सूरत से यहां पहुंचता है। फ़िर पूरे तिरंगे को तैयार किया जाता है। तिरंगे की सिलाई की जाती है। उसके बाद तिरंगे प्रेस की जाती है और उसको पैकिंग कर के भेज दिया जायेगा।

नोएडा एक्सपोर्ट क्लस्टर के प्रेसिडेंट ललित ठुकराल का कहना है कि पूरे नोएडा में इन दिनों तिरंगे बनाए जा रहे हैं। यह तिरंगे उत्तर प्रदेश के जनपदों में सप्लाई करने के लिए तैयार किये जा रहे हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button