सिर पर पल्लू रख अमेरिकन दुल्हन ने पुरे हिन्दू रीती रिवाज़ के साथ लिए फेरे !

माटी का दीया, हल्दी का टीका और मंत्रोच्चार। भारतीय संस्कृति के इतने रंग देख अमेरिकन दुल्हन दंग रह गईं। वह इसमें रच-बसकर आह्ललादित नजर आईं।

अपने प्यार को मुक्कमल करने के लिए लोग सात समुन्दर तक पार कर जाते है, प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं। ऐसी ही प्रेम कहानी शिकागो की लॉरेन ओमहेन की है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगण में एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती प्रतापगढ़ के रवि प्रकाश से हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। और अब लॉरेन ओमहेन, रवि से शादी रचाने के लिए परिवार संग सात समंदर पार से प्रतापगढ़ आ गईं।

Lauren who came from America took seven rounds with Ravi of Pratapgarh -  अमेरिका से आई लॉरेन ने प्रतापगढ़ के रवि संग लिए सात फेरे, प्रतापगढ़ - कुंडा  न्यूज

भारतीय संस्कृति के इतने रंग देख अमेरिकन दुल्हन दंग

माटी का दीया, हल्दी का टीका और मंत्रोच्चार। भारतीय संस्कृति के इतने रंग देख अमेरिकन दुल्हन दंग रह गईं। वह इसमें रच-बसकर आह्ललादित नजर आईं। पूरे माधव सिंह के पूर्व फौजी रमेश प्रताप सिंह के बेटे इं. रवि प्रकाश सिंह से अमेरिका की इं. लारेन ओमहेन की शादी रविवार को हुई।

American girl marries boyfriend with Hindu rituals in Pratapgarh UP - यूपी  के लड़के को दिल दे बैठी अमेरिकी लड़की, प्रतापगढ़ आकर प्रेमी संग लिए सात फेरे,  उत्तर प्रदेश न्यूज

विदेशी बहू ने करदी देशी व्यंजनों की फरमाइश

शादी रचाने के लिए अमेरिका से आई लॉरेन ओमहेन के साथ बारह लोग आए हुए हैं। सभी के लिए चाइनीज, इटैलियन और थाई व्यंजनों के इंतजाम किए जाने की तैयारी थी। मगर विदेशी बहू ने देशी व्यंजनों की फरमाइश कर दी। लिहाजा सभी लोग रोटी, दाल, चावल खा रहे हैं। रवि के चाचा दुर्गेश सिंह ने बताया कि खाने के लिए पहले पूछा गया था, मगर उन्होंने कहा कि जो सब लोग खाएंगे, वही हम भी खाएंगे। मगर खाने में दाल, चावल, रोटी जरूर होनी चाहिए।

Bride Came From Across The Seven Seas In Love, Liked Indian Culture, Will  Take Seven Rounds On Sunday - Amar Ujala Hindi News Live - Pratapgarh  :प्यार में ''सात समंदर पार'' से

पहली मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे से किया नंबर एक्सचेंज

बात है साल 2016 की जब एमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद रवि प्रकाश को असुरियन कंपनी में नौकरी मिल गई। वर्तमान में वह कंपनी के निदेशक पद पर तैनात हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात अमेरिका के शिकागो की लॉरेन ओमहेन से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को नंबर दिया। इसके बाद उनकी दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। पहले तो माता-पिता उनकी शादी को राजी नहीं हुए, मगर चाचा दुर्गेश सिंह की पहल रंग लाई।उन्होंने घर के लोगों को तैयार कर लिया।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button