ALLU ARJUN: ग्रे लुक से कर रहे फायर, तारीफ़ करते नहीं थक रहे फैंस !

ALLU ARJUN NEW LOOK VIRAL : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अक्सर ही चर्चा में बने रहते है।

ALLU ARJUN NEW LOOK VIRAL : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अक्सर ही चर्चा में बने रहते है। कभी अपने लुक लेकर को तो कभी अपने स्क्रीन पर धूम मचाती हुई डायलॉग को लेकर। यह कहना ग़लत नहीं होगा, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ठान लिया है कि “मैं झुकेगा नहीं साला”। (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर, निर्देशक सुकुमार (Sukumar) की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा (Pushpa) के दूसरे भाग का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है।

अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में हैं पुष्पा

खबरों की मानें तो सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में हैं। ये फिल्म अभी तक फ्लोर पर नहीं पहुंच सकी है। फिल्म अब अगस्त या सितंबर तक ही रिलीज़ हो सकेगी। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस आंखें बिछाए बैठे हैं। इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। फिल्म स्टार अपने नए-नए लुक फैंस के साथ सांझा कर लोगों की दिलों की धड़कनें बढ़ाने में बिजी हैं।

सोशल मीडिया पर मचा दिया फायर

हाल ही में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपना ग्रे लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में फिल्म स्टार बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं।

शेयर की गई फोटो में एक्टर अल्लू अर्जुन हाथों में सिगार थाम के उसे पीते हुए दिख रहे हैं। साथ ही एक्टर ने प्रिंटेड शर्ट के साथ लेदर जैकेट कैरी की है। साथ में काला चश्मा और कानों में बाली पहन रखा है जोकि बिल्कुल पुष्पा के किरदार की याद दिला रहा है। जिसके बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि ये लुक पुष्पा 2 का ही है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के इस लुक पर फैंस जमकर कमेंट्स कर उनके स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button