#AliaRanbirWedding: अमूल ने आलिया- रणबीर का यह डूडल किया शेयर !

रणबीर और आलिया आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध रहा है। अब केवल एक ही चीज का इंतजार हैं वह हैं तस्वीर। वही इस बीच अमूल ने शेयर किया यह डूडल।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर हर तरफ काफी चर्चा हैं। उनकी वेडिंग वेन्यू से लेकर आज तक सोशल मीडिया पर हर चीज कयासों का विषय बनी हुई है। ये जोड़ा आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध रहा है और अब, केवल एक चीज जिसका हम इंतजार कर रहे हैं, वह है उन्हें दूल्हा और दुल्हन के रूप में कपड़े पहने देखना और उनकी तस्वीरें।

हालांकि अभी तक अपने अलग अलग मूवीज कि क्लिप्स के साथ इस कपल कि तस्वीर देखी हैं वही अब इस डूडल के साथ जोड़े की शादी की तस्वीर जरूर देखे। बता दें, अमूल ने आलिया और रणबीर कि शादी का जश्न मानते हुए पोस्ट शेयर किया था।

अमूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विचित्र डूडल साझा किया जिसमें आलिया भट्ट लहंगा और रणबीर कपूर शेरवानी पहने हुए हैं। रणबीर को आलिया को अमूल बटर से सना हुआ ब्रेड का टुकड़ा खिलाते हुए देखा जा सकता है। आप भी देख सकते हैं कि अमूल गर्ल उनके बगल में ब्रेड और बटर से भरी थाली लिए खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button