अखिलेश यादव हर माह कम से कम 10 जिलों का करेंगे भ्रमण, जनता से जुड़ने की सपा की नई राजनीति !
लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने नगर निकायों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। जिसके बाद सपा ने लोगों से जुड़े रहने के लिए नई रणनीति अपनाई है

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने नगर निकायों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। जिसके बाद सपा ने लोगों से जुड़े रहने के लिए नई रणनीति अपनाई है। जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय कार्यकारिणी भी तैयार की जा रही है।अब राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता अपना अधिकांश समय क्षेत्रीय मुख्यालयों के बजाय जिलों में व्यतीत करेंगे। वहीं मैनपुरी की जनता के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने से काफी फायदा हुआ है।
स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अखिलेश
सूत्रों से मिली जानकारियों के अनुसार अखिलेश यादव हर महीने कम से कम 10 जिलों का दौरा करेंगे साथ ही अब राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता अधिकांश समय क्षेत्रीय मुख्यालयों के बजाय जिलों में व्यतीत करेंग। साथ ही वे अलग-अलग जिलों में जाएंगे और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे आपस में तालमेल बढ़ाने के साथ ही लोगों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश देंगे। सपा ने मुख्यालय की बजाय जिलों पर फोकस बढ़ाया है।
निकाय चुनाव को लेकर रणनीति
इसी रणनीति के तहत अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों का भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया है। इटावा और मैनपुरी के बाद सोमवार को वह कानपुर पहुंचे। इसके बाद उनका झांसी जाने का कार्यक्रम है। निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। जहां चुनाव के लिहाज से गुटबाजी देखने को मिलेगी, वहीं क्षेत्रीय मुख्यालय से भेजे गए वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं के साथ बैठकर किसी समझौते पर पहुंचेंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।