अपने बयान को लेकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव, लोगों ने याद दिलाई मुलायम की बात !

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को लेकर विपक्षी दलों ने गुजरात सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं

आज प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ( AKHILESH YADAV ) ने गुजरात दंगो की पीड़िता बिल्किल बानो को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि बलात्कारियों का स्वागत करना इंसाफ़ का बलात्कार है। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट को लोग खूब रीट्वीट कर रहे है।

ये था बयान

बिलकिस बानो रेप केस के सभी आरोपी जेल से रिहा हो गए हैं। दोषियों के जेल से बाहर आने के बाद कुछ लोगों ने उनका स्वागत किया व उन्हें मिठाई खिलाई। बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को लेकर विपक्षी दलों ने गुजरात सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। जिस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

यूजर्स ने किया ट्रोल

समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि बलात्कारियों का स्वागत करना न्याय का बलात्कार है। अखिलेश के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान को याद कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने सपा प्रमुख की बातों का समर्थन करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

प्रमोद सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि बच्चे गलती करते हैं, आपके पापा ने ऐसा बयान दिया है। तो बेटा, कुछ मत कहो। पीएन राय नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा- बच्चे होते हैं, रेप जैसी गलतियां होती हैं. न्याय के लिए नेताजी के भाषण का स्वागत है, क्यों? आतंकवादियों की रिहाई का आदेश देना न्याय की मांग है, है न? बोलने से पहले अपना इतिहास पढ़ें। हृदय पांडे नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आप की सरकार में गायत्री प्रजापति जैसे बलात्कारी को मंत्री बनाया गया था।’

ये कहा था मुलायम सिंह ने

2014 में मुरादाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि लड़कियां पहले दोस्त बनाती हैं, लड़के और लड़कियों में फर्क होता है। एक असहमति के बाद वह बलात्कार का नाम लेती है, बच्चे गलतियाँ करते हैं। क्या उसे बलात्कार के लिए फांसी दी जाएगी? इसके साथ ही अगर हमारी सरकार आती है तो कानून बदलेंगे, कानून बदलने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button