अखिलेश यादव का यूपी सरकार निशाना, बोले भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है

यूपी में मंगलवार को सीएम के जनता दरबार से निकली एक महिला ने खुद को आग लगा ली। लोगों ने महिला को बचाया, तब तक वह 80 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीएम के जनता दरबार में मंगलवार को पहुँची एक महिला ने अपने आप को आग लगा ली। महिला द्वारा आग लगाने को लेकर सपा मुखिय़ा अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधने हुए कहा कि भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव खत्म मतलब सरोकार खत्म।

सुनवाई नहीं होने से नाराज थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक महिला अपने एक साल के बेटे को लेकर उन्नाव से लखनऊ गई थी। वह सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंची। वहां से बाहर निकलने के बाद महिला ने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के समीप खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि आत्मदाह की कोशिश में महिला करीब 80 प्रतिशत जल गई है। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाकर महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

अखिलेश यादव ने कही ये बात

इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा-भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुँहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया। भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म।

महिला का जीवन बचाने के लिए कराएं सर्वश्रेष्ठ इलाज

महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के ख़िलाफ़, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कारवाई कर दे।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button