अजब गजब दुल्हन : खुद से प्यार खुद से शादी !

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा सिंह ने जो ठाना है वो शायद ही देश की कोई लड़की इसको सोंच सकती है

देश में शायद पहली बार ऐसा होने जा रहा है की कोई लड़की दुल्हन ( Bride ) बनेगी और उसकी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा। बल्कि वो खुद ही अकेले शादी करेगी। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा सिंह ने जो ठाना है वो शायद ही देश की कोई लड़की इसको सोंच सकती है।

कारण बताते हुए क्षमा ने बताया कि वो बस इस रूढ़वादी परम्परा को तोड़ना चाहती है। लोगो को खुद से प्रेम करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि प्यार में परेशान होना, बार बार तलाक लेने से तो यह अच्छा है।

मुझे भी एक लड़के से प्यार हुआ था , फिर जिंदगी में एक लड़की आयी। लेकिन अब मैं अपना पूरा प्यार सिर्फ खुद को देना चाहती हूँ। उन्होंने अपनी बात का दावा करते हुए कहा कि वो एक नई शुरुवात कर रही है।

आपको बता दें उनकी शादी में वो सरे इंतेज़ाम होंगे जो एक शादी में होते है। जिसमे मंडप होगा, ढोल बजेंगे, दोस्त व रिश्तेदार भी शामिल होंगे । साथ ही दुल्हन भी सजेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button