CM YOGI: लगातार दो दिनों के दौरे के बाद सीएम योगी आज फिर जमीनी स्तर पर जाकर मिलेंगे बाढ़ पीड़ितों से…
अक्टूबर के महीने में यूपी कई जिले बाढ़ से बेहाल है। जिसके चलते इन दिनों सूबे के मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ पीड़ित इलाको के दौरे ओर पर है।
अक्टूबर के महीने में यूपी कई जिले बाढ़ से बेहाल है। जिसके चलते इन दिनों सूबे के मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ पीड़ित इलाको के दौरे ओर पर है। दौरे के साथ साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। सीएम इन दो दिनों में 10 जिलों दौरा कर चुके है। आज तीन और जिलों में पहुंचेंगे।
योगी के आज के सर्वेक्षण प्लान
मिली जानकरियों के अनुसार योगी आज 10.10 बजे- गोरखपुर से जनपद महराजगंज के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण करते हुए धानी ब्लॉक,महराजगंज, जे.पी. इंटर कॉलेज,कैम्पियरगंज,गोरखपुर, सहजनवां,गोरखपुर फिर12.40 बजे- गोरक्षनाथ मंदिर जाते हुए, पुलिस लाइन,वाराणसी, सद्भावना कार्यक्रम,एनआईडी फाउंडेशन द्वारा-बुद्धा थीम पार्क सारनाथ,वाराणसी फिर आखरी में 5.30 बजे लखनऊ वापस आ जाएंगे।
सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होते योगी
योगी पिछले 2दिनों से दौरे पर है जिसमे वह बाढ़ ग्रस्त जिलों का सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उन्हें खाने का पैकेट देते फिर बाढ़-राहत पैकेट देते है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना, दुख-दर्द साझा करते हुए उन्हें राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।