Tiger shroff के बाद अब इनके लिए धड़कता है Disha patni का दिल, फोटो में दिखी केमिस्ट्री !

दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरने वाली दिशा इन दिनों सर्बियन मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स इली को डेट कर रही हैं।

दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरने वाली दिशा इन दिनों सर्बियन मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स इली को डेट कर रही हैं। पिछले कई महीनों से दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है और दोनों ने खुद को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन सिकंदर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई दिशा पाटनी के साथ तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

सिकंदर ने रिश्ते पर की खुलकर बात

हॉलीवुड हीरो की तरह दिखने वाले एलेक्जेंडर किसी हॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। 6 फीट कद और दमदार शरीर के साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले सिकंदर साल 2015 में दिशा के फ्लैटमेट भी रह चुके हैं। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिकंदर ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की थी। सिकंदर ने बताया कि ‘दिशा पाटनी मेरे परिवार की तरह हैं।

डेटिंग की खबरें देखकर हमें हंसी आती

इस प्रतिस्पर्धी युग में जब भी हम निराश महसूस करते हैं, हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देख रहा हूं कि कुछ हफ्तों से हमारे डेटिंग की अफवाहें हैं। लेकिन हम सच्चाई जानते हैं। यह मेरी समझ से परे है कि लोग किसी की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक क्यों रहते हैं। लोग दूसरे लोगों को चैन से अपनी जिंदगी क्यों नहीं जीने देते। डेटिंग की खबरें देखकर हमें हंसी आती है।

सिकंदर ने दिशा पाटनी और टाइगर के रिश्ते के बारे में भी बताया

सिकंदर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशन पर भी बात कर चुके हैं। सिकंदर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘मैं टाइगर श्रॉफ का भी अच्छा दोस्त हूं। दिशा, टाइगर और मैं कभी-कभी साथ में समय बिताते हैं। लेकिन दोनों के रिश्ते की खबरों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं टाइगर भी बीते दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कन्फर्म कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिलहाल सिंगल हैं।’

सिकंदर कौन है?

Aleksandar Alex Ili सर्बिया से हैं और मॉडलिंग करते हैं। सिकंदर पिछले 7 साल से भारत में रह रहा है। मॉडलिंग के साथ-साथ सिकंदर एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने की कोशिश कर रहे हैं। सिकंदर और दिशा पाटनी साल 2015 में फ्लैटमेट हुआ करते थे। तभी से दोनों दोस्त बन गए हैं। अब दिशा और सिकंदर दोनों को ही अक्सर साथ देखा जाता है। सिकंदर इन दिनों दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि सिकंदर दिशा को सिर्फ अपना दोस्त मानता है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button