Boycott Darlings: लाल सिंह चड्डा के बाद Darlings का भी लोग कर रहे बहिस्कार, जाने वजह !
हाइवे गर्ल आलिया भट्ट की डार्क थ्रिलर 'डार्लिंग्स' Darlings फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गयी, यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
हाइवे गर्ल आलिया भट्ट की डार्क थ्रिलर ‘डार्लिंग्स’ Darlings फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गयी, यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है। मुख्य किरदार में आलिया के अलावा इस फिल्म में शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू और विजय वर्मा भी हैं।
❌❌❌I Boycott #Darlings ❌❌❌#BoycottBollywood #BoycottAliaBhatt pic.twitter.com/3kJ6E6QBrf
— Joy Karmaker🇮🇳 (@JoyKarmaker75) August 3, 2022
हो रहा ‘Darlings’ का भी बहिस्कार
आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ के बाद आलिया की डार्लिंग भी अब नफरत करने वालों के निशाने पर आ गयी है इन दिनों ट्वीटर पर
#BoycottDarlings ट्रेंड करने लगा। आपको बता दे लोगो को इस फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगा कि अभिनेत्री फिल्म के माध्यम से पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रही है।पुरुषों के खिलाफ हिंसा को मजाक बनाना बंद करें #BoycottAliaBhatt, एक यूजर ने लिखा। ट्वीटर पर लोग लगातार आलिया कि नई फिल्म को न देखने की मांग कर रहे है।
Boycott gang this is on your face . #Darlings wining hearts in New York ❤️ pic.twitter.com/f3aVEdjtJN
— Deep Jaiswal (@deepjaiswal007) August 4, 2022
आलिया भट्ट स्टारर डार्लिंग्स रिलीज
‘डार्लिंग्स”Darlings’ में आलिया भट्ट एक घरेलू दुर्व्यवहार की शिकार बदरुनिसा की मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने पति हमजा (विजय वर्मा) से उसे प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए निकलती है। कुछ ने उनकी तुलना एम्बर हर्ड से भी की और विजय को जॉनी डेप कहा गया।
‘डार्लिंग्स’ का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है, जो घरेलू शोषण के एक संवेदनशील विषय पर काम कर रही है। फिल्म 5 अगस्त, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, और कुछ अच्छी समीक्षाओं के लिए खुली है। ऐसा लग रहा है कि इसे देखने के बाद आलिया भट्ट के फैंस को आखरी हंसी आ रही है ।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!