खाने के बाद खाया Mouth Freshner आने लागा मुँह से खून !
वीडियो में लोग चिल्लाते और उल्टी करते दिखाई दे रहे हैं। 3 दंपती सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फोरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो कल से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है जहाँ देख सकते है की एक रेस्टुरेंट में कुछ लोग मौजूद है , और उनके मुँह से कौन निकल रहा है , आपको बतादे ये वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लोग चिल्लाते और उल्टी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना 2 मार्च शाम तकरीबन साढ़े 9 बजे की है। 3 दंपती सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फोरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जहां 5 लोगों को खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाना भारी पड़ गया।
कई दरवाजे चेक किए, लेकिन सभी लॉक मिले
गुरुग्राम में रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट का मैनेजर अभी फरार है। मंगलवार को मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने उसके कई दरवाजे चेक किए, लेकिन सभी लॉक मिले।
माउथ फ्रेशनर में मिला जानलेवा एसिड
माउथ फ्रेशनर खाते ही उनके मुंह में जलन होने लगी। साथ ही उल्टी आने लगी। इसके बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। डॉक्टर के अनुसार यह जानलेवा एसिड है। जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। इसकी शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला वेटर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया
शिकायतकर्ता अंकित ने बताया की वह अपनी पत्नी नेहा, मानिक अपनी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खत्म होने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।