Azadi Ka Amrit Mahotsav: आखिर क्यों नहीं सजेगा ताजमहल तिरंगे की जगमगाती लाइटों से, जाने वजह !

इस साल भारत अपने आज़ादी के 75 वें साल में प्रवेश करने जा रहा हैं ,जिसका उत्सव भारत पिछले एक साल से मनाता चला आ रहा हैं।

इस साल भारत अपने आज़ादी के 75 वें साल में प्रवेश करने जा रहा हैं ,जिसका उत्सव भारत पिछले एक साल से मनाता चला आ रहा हैं। आपको बता दे, भारत सरकार स्वतंत्रता के 75वें साल की ख़ुशी अमृत महोत्सव’ के नाम से पूरे भारत में सेलेब्रेट कर रही हैं। वहीं ,भारत सरकार ने इस खास मौके पर देश की सभी ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाने का फैसला किया है, पर जानकारी के मुताबिक दुनिया के बेहतरीन अजूबो में सुमार ताज महल को आज़ादी के जश्न के तौर पर नहीं सजाया जाएगा।

क्या हैं ताज महल को तिरंगे के रंग में न सजाने का कारण

भारत की सभी बड़ी ऐतिहासिक इमारते आज़ादी के महोत्सव के उपलक्ष्य के तिरंगे के रंग की लाइट से जहाँ एक ओर जगमगाएंगी वहीं दूसरी ओर ताजमहल को किसी भी तरह की लाइट से सजाने से रोक लगा दी गयी है आपको बता दे इससे पीछे का कारण आपको
बता दे तो 20 मार्च 1997 को ताजमहल को आखिरी बार प्रसिद्ध पियानोवादककार्यक्रम के दौरान रात में रोशन किया गया था।लेकिन अगली सुबह ताजमहल के आस पास कई सारे मरे हुए कीड़े पाए गए थे। जिसके बाद से ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की केमिकल विंग ने सिफारिश की कि ताजमहल को रात में किसी भी तरह की लाइट से नहीं सजाना चाहिए। क्योंकि कीड़े से ताजमहल के संगमरमर को नुकसान पहुँचता हैं। साथ ही तब से ताजमहल में रोशनी पर लगी रोक नहीं हटाई गई है।

इस साल और भी शानदार होगा जश्न

देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है वहीं केंद्र ने इसे पूरे एक साल से जश्न्न की तरह मनाया हैं आपको बता दे कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, देश के लोगों को अपने सोशल मीडिया चित्रों में तिरंगा का डिस्प्ले पिक्चर लगाना चाहिए जिसके बाद सोशल मीडिया में भारत की आधी से ज्यादा जनता और मिनिस्टर्स ने अपने फोन पर तिरंगे का फोटो सेट कर लिया।

पहले रात में सजता था ताज महल

साथ ही आगरा के टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के संपादक विशाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “जब मित्र देशों की सेनाओं ने लगभग 77 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध जीता था, तो ताजमहल विभिन्न रोशनी से जगमगा उठा था।” साथ ही उस समारोह के उपलक्ष्य में ताजमहल के अंदर भी कई बड़े प्रोग्राम किये गए थे।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button