लम्बे समय के बाद खत्म होगा राम भक्तों का इंतजार, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने !
राम भक्तो के लिए एक लम्बे समय के बाद बड़ी खबर सामने आयी है। जिसके चलते वर्षों से रामलला के दर्शन के लिए तरस रहे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने वाली है।

राम भक्तो के लिए एक लम्बे समय के बाद बड़ी खबर सामने आयी है। जिसके चलते वर्षों से रामलला के दर्शन के लिए तरस रहे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने वाली है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्थाई गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित कर दी है। आपको बता दें 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर कर दी।
पुरानी और नई दोनों तरह की लगाई जाएंगी मूर्तियां
उन्होंने बताया कि , ’22 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में भगवान राम की पुरानी और नई दोनों तरह की मूर्तियां लगाई जाएंगी। अगले साल 22 जनवरी को पूरे विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला का अभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा और श्रद्धालु यहां भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।
राम की प्रतिमा तराशने का काम भी अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
राम मंदिर में रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाएं लगाने की योजना है। जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को प्रतिमा के जीवन व गरिमा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह का निर्माण अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही नेपाल से लाए गए शालिग्राम शिला से भगवान राम की प्रतिमा तराशने का काम भी अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।