Shraddha Murder Case Update: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, झूठ बोलने पर होगा नार्को टेस्ट !

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) का आज गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन...

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) का आज गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन (Man Session of Polygraph Test) हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब की तबियत खराब होने की वजह से बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट टाल दिया गया था।

आज होगा पॉलीग्राफ टेस्ट का मैन सेशन

सूत्रों के मुताबिक साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आफताब को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को तमाम कोशिशों के बाद भी कोई बड़ा सबूत नहीं मिल पा रहा है।

  • पॉलीग्राफ के तीन सेशन में अगर अफताब पुलिस को सही जानकारी दे देता है, तो नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • सूत्रों के मुताबिक झूठ बोलने की स्थिति में नार्को टेस्ट भी कराया जायेगा।
  • ऐसे में नार्को टेस्ट की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

मुख्य सूचना

  • दिल्ली पुलिस परेशान है कि, अगर कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिला तो कोर्ट में केस हल्का पड़ जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस आफताब की 5 दिन और मंगलवार को चार दिन की और रिमांड पहले ही बढ़ा दी जा चुकी है।
  • किसी भी केस में आरोपी को जेल भेजने से पहले 14 दिन तक की कस्टडी में लिया जा सकता है।
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज से सिर्फ तीन दिन ही पुलिस हिरासत के बाकी हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • दिल्ली पुलिस ने अभी तक जांच में आलाकत्ल बरामद नहीं किया है।
  • रोहिणी स्थिति फोरेंसिक लैब में आफताब से 15 से 18 सवाल पूछे गए थे।
  • वारदात में शामिल आरी, हथियार का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
  • बॉडी के कुछ पार्ट्स नहीं मिले हैं।
  • इनमें सिर का हिस्सा शामिल है।
  • सिर्फ कुछ हड्डियां और जबड़े का हिस्सा मिला है।
  • आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
  • पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण हो चुका है।
  • जो आफताब ने ठीक तरह से जवाब नहीं दिए।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button