Bholaa Teaser 2 Out: ‘कैथी’ से ज्यादा था ‘भोला’ में एक्शन, अजय देवगन और तब्बू ने किए खतरनाक स्टंट !

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर लॉन्च हो गया है। इस टीजर में तब्बू पर भी काफी फोकस किया गया है।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीजर लॉन्च हो गया है। इस टीजर में तब्बू पर भी काफी फोकस किया गया है। आपने अब तक अजय और तब्बू की कई रोमांटिक फिल्में देखी होंगी, लेकिन इसमें दोनों खतरनाक एक्शन और स्टंट करते नजर आते हैं। भोला के पहले टीजर से ही सबको पता चल गया था कि अजय भोला नाम के एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो सजायाफ्ता कैदी रह चुका है और अब अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहा है। लेकिन इसमें उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

टीजर की शुरुआत

अब भोला का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत अजय के डायलॉग से होती है- “जो बाप 10 साल में एक गुड़िया नहीं दे पाया, वो एक रात में दुनिया को देने की सोच रहा है।” इसके बाद खतरनाक फाइट सीन और बाइक स्टंट देखने को मिलते हैं। इसके बाद तब्बू की एंट्री होती है।

‘भोला’ का दूसरा टीजर-

तब्बू बन गई हैं पुलिस अफसर वह चलती जीप में विपरीत दिशा में एक ट्रक पर फायरिंग करती नजर आ रही हैं। यह सब यहीं नहीं रुकता, अजय गुंडों से लड़ते नजर आते हैं और एक बार फिर खतरनाक बाइक स्टंट करते नजर आते हैं। ‘भोला’ का दूसरा टीजर देखकर आपको जरूर लगेगा कि यह फिल्म ‘कैथी’ से कई गुना बेहतर होने वाली है। भले ही ये कैथी का रीमेक हो, लेकिन इसे बिल्कुल अलग अंदाज में शूट किया गया है।

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘भोला’ में अजय देवगन और तब्बू का बिल्कुल अलग और दमदार किरदार देखने को मिल रहा है। भोला को खुद अजय ने डायरेक्ट किया है। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। ‘कैथी’ में कार्ति लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी थी।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button