AAP vs Delhi LG: सांसद संजय सिंह ने फाड़ा एलजी का लीगल नोटिस, लगाए ये गंभीर आरोप !

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उपराज्यपाल ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) का अध्यक्ष रहते हुए करोड़ों-अरबों रुपये का घोटाला किया है।

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उपराज्यपाल ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) का अध्यक्ष रहते हुए करोड़ों-अरबों रुपये का घोटाला किया है। आप नेता ने दिल्ली के उपराज्यपाल को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और इस मामले की जांच CBI और ED से कराने की मांग की है। इसी तरह का आरोप लगाने पर वीके सक्सेना ने AAP के पांच नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। प्रेस कांफ्रेंस में इस कानूनी नोटिस को फाड़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है।

संजय सिंह ने लगाए ये आरोप !

AAP सांसद संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया था कि खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) का चेयरमैन रहते हुए वीके सक्सेना ने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सक्सेना ने चेयरमैन रहते हुए नोटबंदी के समय करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। इन आरोपों के बाद उपराज्यपाल के वकील ने AAP के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। AAP नेताओं से इस पर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।

Related Articles

बताया करोड़ो अरबों का घोटाला !

संजय सिंह ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग में 4 लाख 55 हजार से अधिक कारीगर सिलाई-बुनाई का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इनको भुगतान करने में घोटाला किया गया। यह घोटाला करोड़ों-अरबों रुपये का है। इन कारिगरों को भुगतान चेक के माध्यम या बैंक के माध्यम से नहीं किया जा रहा था। इसके खिलाफ इन कर्मचारियों ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दी। अदालत ने 2016 में खादी ग्रामोद्योग को आदेश दिया कि कारीगरों को कोई भी भुगतान कैश में नहीं होना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश पर एक लाख 93 हजार 598  कारीगरों का बैंक अकाउंट खोला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2.5 लाख से अधिक कारीगरों का खाता ही नहीं खोला गया। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को घोस्ट एंप्लाई बताया।

फाड़ा एलजी का नोटिस !

संजय सिंह ने विनय कुमार सक्सेना को नंबर एक का भ्रष्ट व्यक्ति बताया। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि ऐसे भ्रष्टाचारी को दिल्ली का उपराज्यपाल क्यों बनाया गया? उन्होंने इन आरोपों की CBI और ED से जांच और सक्सेना की गिरफ्तारी की मांग की। दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भेजे गए नोटिस को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में सबके सामने फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि किसी भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस से मैं रुकने वाला नहीं हूं। भारत का संविधान मुझे सच बोलने की आजादी देता है।

Sanjay Singh Tearing Notice Sent Governor VK Saxena Over Khadi Scam  - Sakshi

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button