बुलंदशहर में मिट्टी खोद रहे लोगों पर गिरा टीला, 1 महिला की मौत !
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बुलंदशहर जिले के नरसैना थाना क्षेत्र के मवई गजरौला गांव में मिट्टी का...

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बुलंदशहर जिले के नरसैना थाना क्षेत्र के मवई गजरौला गांव में मिट्टी का टीला गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। मिट्टी खोद रहे कुछ लोगों के टीले के नीचे दबने से गांव में हड़कंप मच गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव के लिए जेसीबी मंगवाई। काफी देर तक चले रेस्क्यू में एक युवक समेत 5 महिलाओं को पुलिस ने मिट्टी से सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी दौरान भूली देवी नाम की महिला की दम घुटने से मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस के आने के बाद मिट्टी में दबे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।