Bus accident: जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुआ भीषण बस हादसा, 12 लोग उतरे मौत के घाट !

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे १२ लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे १२ लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है। आपको बता दें पुंछ के सवजियां इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में घायल लोगो को मंडी और पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया था।

 

सुबह करीब 8 बजे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक मिनी बस (JK12-1419) मंडी से सवजियां जा रही थी। बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस हादसे में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 25 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मोदी संग अन्य नेताओं ने व्यक्त किया शोक

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को हुए भीषण बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. उन्होंने इसके साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है साथ ही हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त किया है। साथ ही अन्य बड़े नेताओं ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए मुवावजे की भी बात कही हैं।

 

शटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button