होटल के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मैनेजर व कर्मी जान बचाकर भागे

लखनऊ स्थित गोमतीनगर में लोहिया पुल के पास स्थित सेवी ग्रैंड होटल के बेसमेंट में स्थित इनफिनिटी क्लब में आग का तांडव।

लखनऊ। गोमतीनगर में लोहिया पुल के पास स्थित सेवी ग्रैंड होटल के बेसमेंट में स्थित इनफिनिटी क्लब में भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी लपटें भूतल पर बने रेस्टोरेंट तक भी पहुंच गई। बुधवार शाम करीब छह बजे के आस पास हुई इस घटना के समय होटल के चौथे तल पर क्लब में 50-60 कर्मचारी और कमरों में 15-20 आगंतुक फंस गए। कुछ लोग परिवार के साथ थे।

घटना से अफरा-तफरी मच गई और चारों तलों तक दमघोंटू धुआं फैल गया। कर्मचारी व मैनेजर खुद की जान बचाकर भागकर नीचे आ गए जबकि आगंतुक कमरों में ही फंसे रह गए। धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा और वह चीख पुकार कर रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आनन फानन लोगों को सीढिय़ों और आकस्मिक द्वार से सुरक्षित निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने सात गाडिय़ों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

कर्मचारियों ने बताया कि, बेसमेंट में स्थित इनफिनिटी क्लब करीब एक-डेढ़ साल से बंद था। उसमें गद्दे, कुर्सियां और कुछ समान रखा था। शाम करीब छह बजे इनफिनिटी क्लब से धुआं और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों ने शोर मचना शुरू कर दिया। पानी फेंककर पहले खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल को सूचना दी। इस बीच आग की चपेट में रैंप के पास बना एरिया आ गया। यहां प्लास्टिक की चादरों की छत थी। संपर्क में आने से विकराल लपटें उठने लगीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button