Delhi MCD Polls: दिल्ली नगर निगम चुनाव का आज EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है बड़ा ऐलान !

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव की घोषणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव की घोषणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा आज हो सकती है। आपको बता दें कि राज्य चुनाव आयोग (Election Commission) की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की बैठक होने वाली है।

MCD की आज हो सकती है घोषणा

सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में एमसीडी चुनाव हो सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से ही चुनाव आचार संहिता लगाई जा सकती है। इस सिलसिले में दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम तैयार कर लिए हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

मुख्य सूचना

  • दिल्ली एमसीडी पर नियंत्रण करने वाली भाजपा मुख्यमंत्री की गुजरात की लगातार यात्राओं को लेकर निशाना साधती रही है।
  • केजरीवाल यमुना में प्रदूषण और वायु प्रदूषण सहित शहर के मुद्दों पर अपनी आंखें बंद कर रहे हैं।
  • एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद उनको आरक्षित करने का कार्य भी कर दिया है।
  • इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
  • मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों से आपत्ति और सुझाव भी ले लिए हैं।
  • वहीं आयोग ने ईवीएम को पहले ही दुरुस्त करा दिया था।
  • एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा।
  • इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • दिल्ली में राज्य चुनाव आयोग (SEC) राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
  • राज्य चुनाव आयोग की ओर से एक बयान में जानकारी दी है।
  • राज्य चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे निगम भवन में कश्मीरी गेट के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button