PGI, लोहिया, केजीएमयू सहित सभी अस्पतालों में डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, ओपीडी सेवाएं ठप

कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर लखनऊ में डॉक्टरों ने हड़ताल करते हुए कार्य बहिष्कार किया है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के 4 हजार से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सोमवार को इस हड़ताल का असर लखनऊ समेत प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों जैसे कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर पड़ा। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी, ट्रॉमा जैसे विभाग में इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां पर डॉक्टर इलाज चालू रखेंगे। बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह निर्णय कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में लिया है।

हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर OPD सेवाएं, नियमित सर्जरी, और अन्य चिकित्सा सेवाओं से खुद को अलग रखेंगे। हालांकि, ट्रॉमा और अन्य आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर आज शाम को शोक सभा और कैंडल मार्च आयोजित करेंगे। इसमें MBBS छात्रों के शामिल होने की भी संभावना है। यह हड़ताल FORDA के आह्वान पर की जा रही है। इससे यूपी में मेडिकल सेवाओं पर असर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में तैनात लगभग 2 हजार रेजिडेंट डॉक्टर भी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे राजधानी लखनऊ में चिकित्सा सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के मामले में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में केजीएमयू और पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। लोहिया में प्रदर्शनकारी लोगों डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करवा दिया।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर पर देशभर में गुस्सा, हड़ताल पर डॉक्टर,  मरीज परेशान - kolkata doctor case protest in delhi up medical services  affected resident doctors strike ...

स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित

डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आए। वहीं, पर्चे न बनने से बलरामपुर अस्पताल में भी काउंटरों पर भीड़ लगी रही। यही हाल लोहिया अस्पताल का रहा। यहां पर भी डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण ओपीडी बंद रहा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button