उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुआ बड़ा हादसा, 57 मजदूर…
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम राहत कार्य में जुटी। राज्य प्रशासन ने किया हाई अलर्ट जारी।

glacier in Uttarakhand : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा। चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर ग्लेशियर धंसने से 57 मजदूर बर्फ में दबे. उत्तराखंड के माणा गांव में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण के दौरान ग्लेशियर गिरने से 57 मजदूर बर्फ में फंसे। 16 को सुरक्षित निकाला गया, 41 अब भी दबे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना की मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर रवाना। गंभीर हालत में 16 मजदूरों को सैन्य कैंप में भेजा गया। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम राहत कार्य में जुटी। राज्य प्रशासन ने किया हाई अलर्ट जारी।
सीएम धामी ने जताया दुःख :-
उत्तराखंड के मांडा गाँव में ग्लेशियर टूटने से हुए बड़े हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर दुःख जताते हुए कहा कि- हादसा जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
गोपेश्वर: चमोली जिले में पर्यटन स्थल औली सहित चोटियों में बर्फबारी व निचले स्थानों में बारिश हुई है। जिससे ठंड बढ़ गईं हैं। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला था , दोपहर बाद बारिश शुरू हुई जो रात्रि तक जारी रहीं, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली सहित बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ नीति, माणा व मंडल घाटी की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है।