आप की “गद्दी” पर बीजेपी का कब्जा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
![Delhi Assembly elections](https://www.hashtagbharatnews.com/wp-content/uploads/2025/02/Blue-Green-Waves-Modern-Annual-Meeting-of-Shareholders-Banner-scaled.jpg)
नई दिल्ली-: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। अब तक हुई मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के रुझानों के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।