सदन में ताश खेलते दिखे BJP विधायक राकेश गोस्वामी, वीडियो वायरल !
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का अंतिम दिन था। पूरा दिन सदन में कार्रवाई के साथ साथ गर्मागर्मी का माहौल रहा।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का अंतिम दिन था। पूरा दिन सदन में कार्रवाई के साथ साथ गर्मागर्मी का माहौल रहा। जहां अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ सदन से वाकआउट किया। और आरोप लगाया की सरकार उनके सवालों के जबाब नहीं दे रही है। और साथ ही सदन के टाइम को भी बढ़ाने की भी मांग की हैं।
वही सदन से ही भाजपा पार्टी के एक नेता राकेश गोस्वामी का वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमे नेता जी सदन में बैठ कर कार्रवाई में हिस्सा लेने की बजाये मोबाइल में ताश खेल रहे हैं। राकेश गोस्वामी महोबा सदर के विधायक हैं। इस वीडियो की पुष्टि हमारी संस्था के द्वारा नहीं किया जा रहा बल्कि सदन में ही उनके आपस बैठे किसी सदस्य ने इस वीडियो को बनाया हैं।
बता दें कि राकेश गोस्वामी लगातार 3 बार महोबा सीट से विधायक चुने गए हैं। पहली बार उन्हें बसपा से चुना गया था। जबकि दूसरी बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। भाजपा ने भरोसा जताते हुए उन्हें फिर मैदान में उतारा और 2022 में उन्होंने जीत हासिल की।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।