Politics: कांग्रेस के गढ़ पहुंची भाजपा, अमित शाह राजस्थान तो जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के जोधपुर में आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। गृह मंत्री यहां भाजपा OBC मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के जोधपुर में आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। गृह मंत्री यहां भाजपा OBC मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 25,000 से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक भी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जेपी नड्डा और बीएल संतोष को बुलाया गया है।

OBC वोट बैंक को मजबूत करने का लक्ष्य !

अमित शाह ने OBC मोर्चा को संबोधित करते हुए 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में पार्टी के OBC वोट बैंक को मजबूत करने का लक्ष्य बनाया है। राजस्थान की आबादी का 52% हिस्सा OBC का है। इनमें से 11% जाट हैं। राज्य की 150 सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है। अभी तक राजस्थान में OBC समुदाय के 55 विधायक हैं, जिनमें से 43 जाट हैं। इसके अलावा 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 जोधपुर संभाग में हैं। जिनमें 10 जोधपुर जिले में हैं। बीजेपी के पास फिलहाल 14, कांग्रेस के पास 17, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय के पास 1-1 सीट है।

Related Articles

Amit Shah takes jibe at Congress' 'satyagraha', says PM Modi had appeared  before SIT without 'drama, dharna' | India News | Zee News

गृह मंत्री पहुंचे जैसलमेर !

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उनका स्वागत किया। गृह मंत्री ने दाबला (जैसलमेर) में दक्षिण सेक्टर मुख्यालय में BSF अधिकारियों के साथ बातचीत की और रात भी BSF अधिकारी संस्थान में ही बिताई। शनिवार की सुबह उन्होंने तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उनका सीमा पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंचे -  INsamachar

छत्तीसगढ़ में RSS की तीन दिवसीय बैठक !

RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक  शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हुई। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत, संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। RSS की इस बैठक में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सहित RSS से प्रेरित 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद हैं।

BJP National President JP Nadda will come to Chandigarh today - चंडीगढ़ BJP  अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा, सुबह माता मनसा  देवी मंदिर में टेका ...

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button