पंजाब के पटियाला में 32वर्षीय महिला की दिन दहाड़े हत्या !

पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहां पटियाला की रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी जाती है, वो भी पवित्र स्थल पर पूरी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग महिला को गलत ठहरा रहे है।

पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहां पटियाला की रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी जाती है, वो भी पवित्र स्थल पर पूरी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग महिला को गलत ठहरा रहे है। पंजाब में एक भयानक घटना सामने आई है। यहां पर पटियाला में एक गुरुद्वारे के परिसर में एक 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Patiala:पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में महिला की हत्या में खुलासा, शराब की लती थी मृतका, चल रहा था इलाज - Woman Murder In Gurudwara Sahib At Patiala All Update News - Amar

पंजाब में हुई घटना से लोगो की उमड़ी भीड़

इस महिला पर आरोप ये लगाया जा रहा है आरोप है कि महिला दुखनिवारन साहिब गुरुद्वारा परिसर में शराब पी रही थी। पुलिस ने मौके से तंबाकू के पैकेट और शराब की एक बोतल बरामद की है। मृतका परमिंदर कौर शराब के नशे में थी और गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के पास शराब का सेवन कर रही थी। यहां आने वाले एक शख्स ने उसे गोली मारी है। वारदात रविवार रात को हुई।

Woman shot dead in Gurdwara

32 वर्षीय महिला की गोली मार कर हत्या

आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आरोपी ने महिला को गोली मारी गई है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।महिला की पहचान अर्बन एस्टेट फेज I पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्मलजीत सिंह एक प्रॉपर्टी डीलर है। वह गुरुद्वारे में नियमित आता है। आरोप है कि उसने महिला को गुरुद्वारे के अंदर सरोवर के पास नशा करते देखा तो गुस्से में आकर गोली मार दी।

punjab-patiala-gurudwara man shot and killed women for drinking alcohol - पंजाब में बेअदबी पर फिर कत्ल, गुरुद्वारे के पास शराब पी रही महिला को मारीं गोलियां

डॉक्टरों ने किया महिला को मृत घोषित

संगत प्रबंधक कार्यालय ले जा रही थी तभी हादसा पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्मलजीत सिंह की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत ने यह देखा, तो उन्होंने उसे प्रबंधक के कार्यालय में ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद एक व्यक्ति निर्मलजीत सिंह सैनी ने गुस्से में उसे गोली मार दी।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सैनी ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button