21 वर्षीय कन्नड़ टीवी अभिनेत्री का फैट-फ्री’ प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुआ निधन

रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय कन्नड़ टीवी अभिनेत्री को सर्जरी के लिए कल सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में ‘फैट फ्री सर्जरी’ के गलत हो जाने के बाद चेतना राज की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय कन्नड़ टीवी अभिनेत्री को सर्जरी के लिए कल सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना अस्पताल में भर्ती हो गई। चेतना के माता-पिता का दावा है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है।

16 मई की सुबह चेतना का ऑपरेशन किया गया था। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ हॉस्पिटल पहुंची थी। इस बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी जानकारी नहीं दी थी। सर्जरी के बाद शाम को अभिनेत्री को कुछ शारीरक परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस के फेफड़ों में पानी भरने लगा और कुछ देर बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई।

चेतना की मौत की खबर से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी के खिलाफ  शिकायत भी दर्ज करवा दी है। चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस थीं। गीता और Doresani चेतना  के फेमस सीरियल्स में से एक हैं।

चेतना की निधन की खबर पर कन्नड़ एक्ट्रेस यमुना श्रीनिधी ने  रिएक्शन दिया। ज़ाहिर है यमुना, एक्ट्रेस की मौत की खबर से शॉक्ड हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतनी यंग लड़की मौत की खबर सुनना बेहद दुखद है। ये सच में बहुत शॉकिंग खबर है।  प्लास्टिक सर्जरी का मतलब ही फेक होना है। मैं ये कहना चाहूंगी कि आप जैसे भी हैं वैसे ही खुद को अपनाएं।  जैसे भी आप दिखते हैं वैसे ही खुद को कॉन्फीडेंट महसूस करें’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button