मुंबई में एक कोरियन यूट्यूबर के साथ 2 लड़कों ने बीच सड़क पर की बदसलूकी !

भारत जहां बरसो से वसुधैव कुटुम्बकम् की परम्परा चली आ रही है वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं जिसने

भारत जहां बरसो से वसुधैव कुटुम्बकम् की परम्परा चली आ रही है वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं जिसने एक मिनट के लिए लोगों को स्तब्ध कर के रख दिया है। दरअसल पूरे मामले की बात करे तो मुंबई के खार में एक कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ बत्तमीज़ी करते हुए 2 लड़को का वीडियो वायरल हो रहा है। आगे की खबर में जाने पूरी घटना

यह पूरा मामला

सोशल मीडिया पर कोरियाई महिला व्लॉगर को प्रताड़ित किए जाने की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद भारतीयों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह पूरा मामला 29 नवंबर का है जब कोरियाई महिला व्लॉगर मुंबई की सड़को पर अपने फैंस के साथ लाइव स्ट्रीमिंग पर थी। तभी दो युवकों द्वारा उसे परेशान किया गया था, जिनकी पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई है।

महिला व्लॉगर म्योची वर्तमान में भारत की यात्रा पर हैं और नियमित रूप से अपने  चैनल पर अपनी यात्रा की स्ट्रीमिंग कर रही हैं। म्योची रात में काफी व्यस्त सड़क पर टहल रही थी, तभी एक बाइक पर दो आदमी उसके पास आए। विनम्र और खुशमिजाज होने के नाते, उसने काली शर्ट पहने एक आदमी को जवाब दिया जिसने उसे बुलाया था। वीडियो में यह साफ़ समझ में आ रहा है कि दोनों लड़के महिला को परेशान करने के लिए उसके करीब आते हुए भी नज़र आ रहे है और उसे गलत तरह से छूने का भी प्रयास भी कर रहे है।

गिरफ्तार हुए आरोपी

पूरी घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने व्लॉगर को परेशान करने के आरोप में मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें महिला को जब परेशान किया गया था, तब वह 1000+ लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। फिर आरोपियों के खिलाफ खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अपने साथ हुआ हादसा

व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी घटना कि स्टोरी बताते हुए कहा कि “पिछली रात स्ट्रीम पर, एक लड़का था जिसने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत दोस्ताना होने और बातचीत में उलझाने से शुरू हुआ था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button