सियासी उलटफेर: कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल थामेंगे 100 नेता ….
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका, लगभग 100 पार्टी नेता छोड़ने साथ ,थामेंगे कमल का हाथ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका, लगभग 100 पार्टी नेता सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए तैयार में हैं।
जानकारी के मुताबिक, बागी नेता मुख्यमंत्री आवास में बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मौजूद रहने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आने वाले नेताओं में सीहोर के आष्टा जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर कृष्ण गोपाल का भी नाम शामिल है।