इस बार ‘डांडिया नाइट’ में टीवी की इन बहुओं का ये कमाल लुक कैरी कर मचाए धमाल , देखें 5 बेस्ट फैशन टिप्स

नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया का ट्रेंड युवाओं पर ऐसा छाया है कि लोग अब नवरात्रि में बिना इसे सेलिब्रेट किए नहीं रह पाते हैं। बॉलीवुड में भी गरबा और डांडिया का खूब चलन है। अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को गरबा करते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। अभी हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मां दुर्गा के पंडाल में गरबा करते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक और डांस काफी वायरल हुआ। अगर आप चाहे तो आप भी उनके लुक को फॉलो कर के डांडिया में अपने कमाल लुक के साथ धमाल मचा सकती है। आज हम प्रियंका चोपड़ा के अलावा टीवी की कुछ अभिनेत्रियों के स्टाइल और उनके खूबसूरत लुक की बात करेंगे, जिसे आप फॉलो कर डांडिया नाइट में धूम मचा सकती हैं। 

अगर आप डांडिया नाइट्स की तैयारी कर रही हैं तो आपको मौनी रॉय का यह दमदार लुक काफी पसंद आएगा। आप देख सकती हैं वाइट नेट लहंगे में मौनी कितनी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में मौनी के लुक अप्रीरिएंस की बात करें तो आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने मेकअप और स्टाइल का पूरा करने के लिए गोल्डन झुमके के साथ मांथे पर हेवी वाइट टिका लगाया हुआ है।  ब्लश पिंक लाइट मेकअप के साथ आप भी मौनी का यह लुक कैरी कर गरबा नाईट में हिट हो सकती हैं। 

Related Articles

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हिना खान टेलिविजन इंडस्ट्री की फैशनिस्टा है। दिन पर दिन वह पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत होती जा रही हैं। स्टाइल के मामले में वह बड़े बड़ों को टक्कर देती हैं। चाहे वेस्टर्न लुक हो या एथनिक लुक हिना हर लुक में लाजबाद लगती हैं। अगर आप हिना की फैंन है और आपको येलो रंग पसंद है तो आप इस बार डांडिया नाइट में हिना की यह येलो सूट विद फ्री फिल पैजामा के साथ कैरी कर सकती हैं। फोटो में हिना अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों में एक बन बना रखा है। वहीं कानों में हेवी ईयररिंग पहन रखा है। हिना के सिंपल मेकअप और लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं।


नए फैशन एक्‍सपेरीमेंट करने में माहिर टीवी सीरियल ‘बेपनाह’ फेम जेनिफर विंगेट का यह नया अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा। फोटो में जेनिफर विंगेट बेहद सिंपल और काफी शोबर लग रही हैं। अपने इस स्टाइल को पुरा करने के लिए जेनिफर अपने बालों में हेवी बन बना रखा है और कानों में मीडियम साइज के ईयरिंग कैरी किया हुआ है जो उनपर काफी जच रहा है। अगर आप डांडिया नाइट में और से कुछ अलग करने दिखने की प्लान कर रही हैं तो आपको जेनिफर का यह अंदाज जरूर टाई करना चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button