अश्विन-जडेजा ने मिलकर द.अफ्रीका को बैकफुट पर ढकेला

 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 39 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया है। भारत ने इससे पहले सात विकेट पर 502 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत से 463 रन पीछे है, जबकि उनके खाते में महज सात विकेट बचे हैं।

05.19 PM: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 39/3 है, डीन एल्गर 27 और टेम्बा बवुमा 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं।

Related Articles

05.10 PM: दक्षिण अफ्रीका ने 34 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। डेन पीट रविंद्र जडेजा की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। डीन एल्गर का साथ देने क्रीज पर टेम्बा बवुमा आए हैं।

05.08 PM: आर अश्नि ने दक्षिण अफ्रीका को दिया दूसरा झटका, थियुनिस डि ब्रुएन 25 गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। डीन एल्गर का साथ देने नाइट वॉचमैन डेन पीट आए हैं।

04.37 PM: आर अश्विन ने एडेन मार्करम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्करम 21 गेंद पर पांच रन बनाकर बोल्ड हुए। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 18/1

04.08 PM: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुरू हो गई है। डीन एल्गर और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से ईशांत शर्मा पहला ओवर कर रहे हैं।

04.00 PM: भारत ने 502/7 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। रविंद्र जडेजा 30 और आर अश्विन 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दक्षिण अफ्रीका को करीब 20 ओवर आज के दिन के खेलने होंगे।

03.43 PM: ऋद्धिमान साहा 16 गेंद पर 21 रन बनाकर मुथुसामी का शिकार बने और डेन पीट को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। 132 ओवर के बाद भारत का स्कोर 494/7, रविंद्र जडेजा 23 और आर अश्विन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद।

03.18 PM: भारत को लगा छठा झटका, केशव महाराज की गेंद पर हनुमा विहारी ने डीन एल्गर को थमाया कैच। 127 ओवर के बाद भारत का स्कोर 457/6, रविंद्र जडेजा 11 और ऋद्धिमान साहा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद।

03.05 PM: टी ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। टी ब्रेक के बाद का पहला ओवर केशव महाराज कर रहे हैं।

02.45 PM: दूसरे दिन का टी ब्रेक, भारत का स्कोर 450/5, रविंद्र जडेजा 6 और हनुमा विहारी 8 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं।

02.26 PM: मयंक अग्रवाल 215 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। मयंक का विकेट डीन एल्गर के खाते में गया। 371 गेंद पर 23 चौके और छह छक्कों की मदद से मयंक ने ये रन बनाए। भारत का स्कोर 120 ओवर के बाद 436/5, रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी फिलहाल क्रीज पर हैं।

02.20 PM: भारत ने अपना चौथा वितेट गंवा दिया है। अजिंक्य रहाणे 43 गेंद पर 15 रन बनाकर केशव महाराज का दूसरा शिकार बने। रहाणे का कैच बवुमा ने लपका।

02.09 PM: 115.1 ओवर में केशव महाराज की गेंद पर दो रन लेकर मयंक अग्रवाल ने पूरा किया दोहरा शतक, 116 ओवर के बाद भारत का स्कोर 419/3, मयंक 202 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01.53 PM: 112वां ओवर- मयंक अग्रवाल दोहरे शतक से छह रन दूर, रहाणे भी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01.45 PM: 111वें ओवर में भारत के 400 रन पूरे।

01:19 PM: विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट। 

12:50 PM: मयंक अग्रवाल ने चौके के साथ 150 रनों का आंकड़ा छुआ। 98 ओवर में भारत का स्कोर 353/2, मयंक 152 और विराट कोहली 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12:15 PM: भारत को लगा दूसरा झटका, लंच ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को वर्नन फिलैंडर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 324 रनों पर दूसरा झटका लगा।

11:35 AM: मैच के दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो चुका है, भारत का स्कोर 324/1 है। मयंक अग्रवाल 138 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं।

11:10 AM: 82वें ओवर की आखिरी गेंद पर महाराज ने दक्षिण अफ्रीका को पहली कामयाबी रोहित शर्मा के रूप में दिलाई। आउट होने से पहले रोहित ने 244 गेंद में 23 चौके और 6 छक्के की मदद से 176 रनों की पारी खेली।

10:55 AM: भारत ने 300 रनों का आंकड़ा छू लिया है। 80 ओवर में भारत का स्कोर 300/0 है, रोहित शर्मा 166 और मयंक अग्रवाल 131 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:38 AM: रोहित शर्मा ने 150 रन पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार रोहित ने 150 रनों का आंकड़ा छुआ है।

10:22 AM: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने मिलकर भारत का स्कोर 250 रनों के पार पहुंचा दिया है। 73 ओवर के बाद भारत का स्कोर 259/0, रोहित 148 और मयंक 108 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:06 AM: भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने पूरा किया अपना शतक, टेस्ट क्रिकेट में ये मयंक का पहला शतक है। मयंक ने 204 गेंद पर 100 रन बनाए। केशव महाराज की गेंद पर सिंगल लेकर मयंक ने अपना शतक पूरा किया। 

09:40 AM: रोहित और मयंक विकेट पर जमकर खेल रहे हैं, दोनों ने मिलकर 65 ओवर तक भारत का स्कोर 225/0 पहुंचा दिया है। रोहित शर्मा 131 और मयंक अग्रवाल 91 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

09:30 AM: वर्नर फिलैंडर गेंदबाजी जारी रखते हुए। 

09:28 AM: मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा दूसरे दिन क्रीज पर उतरे। मयंक 84 और रोहित 115 रनों पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 202/0 है। पहले दिन टी ब्रेक से कुछ समय पहले शुरू हुई बारिश के कारण उसके बाद का खेल नहीं हो सका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button